खालिस्तानी आतंकियों से केजरीवाल को खतरा! पंजाब पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की, दिल्ली पुलिस ने किया खारिज

Kejriwal
ANI
अंकित सिंह । May 16 2022 3:34PM

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को रेफर करता हुआ एक पत्र मिला हुआ है जिसमें अरविंद केजरीवाल के लिए खालिस्तानी हमले का खतरा जताया गया है। इसके साथ ही उनके लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की गई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को खालिस्तानी आतंकियों से खतरा है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि पंजाब पुलिस ने इस तरह की आशंका जताई है। इन्हीं आशंकाओं के आधार पर पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस को एक पत्र लिखा है जिसमें अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है। हालांकि, पंजाब पुलिस की इस मांग को दिल्ली की ओर से खारिज कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस का दावा है कि केजरीवाल को पहले ही उच्च स्तर की जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। 

इसे भी पढ़ें: 63 लाख मकानों पर बुलडोजर चलाना चाहती है भाजपा, केजरीवाल बोले- ये आजाद भारत का सबसे बड़ा विध्वंस

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को रेफर करता हुआ एक पत्र मिला हुआ है जिसमें अरविंद केजरीवाल के लिए खालिस्तानी हमले का खतरा जताया गया है। इसके साथ ही उनके लिए अतिरिक्त सुरक्षा की मांग की गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय को पूरी जानकारी पहले ही दी जा चुकी है। गृह मंत्रालय की सहमति के आधार पर ही केजरीवाल को दिल्ली पुलिस जेड प्लस सुरक्षा देना जारी रख रही है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया कि अगर पंजाब पुलिस को खालिस्तानी हमले की खुफिया इनपुट है तो वह हमसे और केंद्रीय एजेंसियों से साझा करें। इस पर हम तुरंत एक्शन भी लेंगे। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा की ‘‘बुलडोजर राजनीति’’ पर केजरीवाल ने अपने विधायकों के साथ की बैठक

गृह मंत्रालय की ओर से इसको लेकर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया गया है। लेकिन दिल्ली पुलिस का कहना है कि अरविंद केजरीवाल के पास फिलहाल पर्याप्त सुरक्षा है। उन्हें दिल्ली पुलिस की उच्च श्रेणी की सिक्योरिटी मिली हुई है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि गृह मंत्रालय और वीआईपी की सुरक्षा खतरे का नियमित तौर पर आकलन करता रहता है। अगर कभी भी अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में बढ़ोतरी की जरूरत महसूस होगी तो उसे तुरंत बढ़ा भी दिया जाएगा। फिलहाल इस तरह की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़