Delhi Assembly में बोले केजरीवाल, जिस दिन मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, भारत भ्रष्टाचार मुक्त बन जाएगा

विपक्षी दलों का केंद्र की मोदी सरकार पर हमला जारी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा में कहा कि जिस दिन नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, भारत भ्रष्टाचार मुक्त बन जाएगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ईडी और सीबीआई ने देश के सभी भ्रष्ट लोगों को एक पार्टी में ला दिया है। ईडी और सीबीआई ने छापा मारकर उनके सिर पर बंदूक रख दी और उनसे पूछा कि वे जेल जाना चाहते हैं या भाजपा में? आप नेता ने साफ तौर पर कहा कि जिस दिन मोदी प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे, भारत 'भ्रष्टाचार मुक्त भारत' बन जाएगा... जिस दिन उनकी सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी, भाजपा के लोगों को सलाखों के पीछे डाल देंगे, देश भ्रष्टाचार मुक्त होगा।
इसे भी पढ़ें: Adani Group के अंदर पूरा पैसा PM मोदी का ही लगा है, केजरीवाल का बड़ा हमला, राजपक्षे से मुलाकात कर जबरदस्ती दिलवाया प्रोजेक्ट
केजरीवाल ने कहा कि ईडी-सीबीआई, ₹25 Cr—₹50 Cr—सब जोर लगा लिया, अविश्वास प्रस्ताव के लिए 14 विधायक नहीं कर पाए, प्रस्ताव वापस कर लिया। उन्होंने कहा कि ये हमारी जगह होते तो, खूब अपमान करते। पहली बार, अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद भी विपक्ष को सत्ता पक्ष ने मौका दिया। कहते हैं ना, निंदक नियरे रखिए। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दावा करते हैं कि ईडी और सीबीआई ने सारे भ्रष्टाचारी को एक मंच पर ला दिया। वास्तविकता यह है कि हिमंत बिस्वा सरमा, शुभेंदु अधिकारी नारायण राणे जैसों पर ईडी और सीबीआई ने बंदूक रखी कि भाजपा मंजूर या जेल? चोरी की थी इसलिए सभी भ्रष्टाचारी भाजपा में इकट्ठे हो गए।
इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi Row: जारी है राजनीतिक घमासान, कांग्रेस का मेगा प्लान, राहुल बोले- लड़ता रहूंगा, भाजपा का पलटवार
भाजपा को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि थोड़ी भी शर्म बची है तो अब ऑपरेशन लोटस की कोशिश भी मत करना। हम भगत सिंह के चेले हैं। उन्होंने कहा कि ये जनता की बात करने की जगह मुझे गालियां देने में लगे हैं। 2017 में भी इन्होंने सरकार गिराने की कोशिश की थी। कहते थे 21 MLAs Disqualify कर, कुछ तोड़कर सरकार बना लेंगे। लेकिन अब पता चल गया है कि ये खोखले हैं। इनके बस का कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि भगवान ने मोदी जी को भारी बहुमत दिया, ये देश को बहुत आगे ले जा सकते थे। लेकिन आज हर तरफ़ ही लूट, डर का माहौल है।
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal says, "ED & CBI have brought all the corrupt people of the country in one party. ED-CBI raid & put a gun to their head and ask them if they want to go to jail or to BJP...The day PM Modi does not remain the PM, India will become a… pic.twitter.com/ZrBfhTTpJE
— ANI (@ANI) March 29, 2023
अन्य न्यूज़