संविधान के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले केरल के मंत्री को बर्खास्त किया जाए: कांग्रेस

Congress
Prabhasakshi

कांग्रेस ने केरल सरकार के एक मंत्री द्वारा संविधान के बारे में ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ किए जाने को लेकर मंगलवार को कहा कि इस मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने केरल सरकार के एक मंत्री द्वारा संविधान के बारे में ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ किए जाने को लेकर मंगलवार को कहा कि इस मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए। पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने ट्वीट किया, ‘‘ हम केरल सरकार के मंत्री साजी चेरियन द्वारा भारत के संविधान पर हमला किए जाने की निंदा करते हैं और इसे खारिज करते हैं। उन्होंने न सिर्फ उस संविधान का अपमान किया है, जिसकी उन्होंने शपथ ली है, बल्कि बाबा साहेब आंबेडकर और भारत के विचारों को भी उन्होंने अपमानित किया है।

इसे भी पढ़ें: सिर्फ चुनावों के वास्ते भाजपा दलितों और आदिवासियों के नाम का इस्तेमाल करती है: प्रियंका गांधी

उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए।’’ कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, ‘‘केरल के मंत्री ने संविधान के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।’’ गौरतलब है कि केरल के मंत्री साजी चेरियन ने संविधान की कथित तौर पर कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘‘शोषण को माफ करता है’’ और इसे इस तरह से लिखा गया है कि इसका इस्तेमाल देश के लोगों को ‘‘लूटने’’ के लिए किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: शख्स ने अस्तबल में घुसकर घोड़े का किया रेप, CCTV में कैद हुई घिनौनी हरकत, हुई 10 साल की सजा

इस बयान को लेकर वह राज्य में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सहित विभिन्न वर्गों के निशाने पर आ गए हैं। चेरियन ने मल्लापल्ली में हाल ही में आयोजित हुए एक राजनीतिक कार्यक्रम में यह बयान दिया था। मंगलवार को क्षेत्रीय टेलीविजन चैनलों के इस भाषण को प्रसारित करने के बाद यह मुद्दा सामने आया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़