उज्जैन-भोपाल संभाग में किसान सम्मेलन 15 को, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे संबोधित

Kisan Sammelan 15 in Ujjain-Bhopal division
दिनेश शुक्ल । Dec 14 2020 10:30PM

पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि 15 दिसंबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में प्रातः 11 बजे भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग का किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करेंगे।

भोपाल। कृषि से संबंधित ऐतिहासिक सुधारों के लिए लाए गए कृषि कानूनों के संबंध में जनजागरण के लिए भारतीय जनता पार्टी देश भर में अभियान चला रही है। मध्य प्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा सहित केन्द्रीय मंत्री भोपाल एवं उज्जैन में संभागीय किसान सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। अभियान के दौरान पार्टी कार्यकर्ता किसान चौपाल और व्यापक जनसंपर्क के माध्यम से किसानों को मोदी सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून के लाभ बताएंगे।

इसे भी पढ़ें: आगामी तीन वर्षों में देश का सर्वाधिक विकसित राज्य बनेगा मध्य प्रदेश : गोपाल भार्गव

पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि 15 दिसंबर को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में प्रातः 11 बजे भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग का किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा संबोधित करेंगे। उज्जैन में दोपहर 2 बजे सामाजिक न्याय परिसर में उज्जैन संभाग का किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री थावरचन्द गेहलोत सम्बोधित करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: भय-भ्रम की राजनीति करने वाले बताएं, किसानों को अधिकार मिलना चाहिए या नहीं ? : विष्णुदत्त शर्मा

वही 16 दिसंबर को अलग-अलग संभागीय किसान सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। जबलपुर में संभागीय किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते संबोधित करेंगे। रीवा में शहडोल एवं रीवा संभाग के किसान सम्मेलन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, ग्वालियर में चंबल एवं ग्वालियर संभाग के किसान सम्मेलन को केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया संबोधित करेंगे। इसी प्रकार सागर में संभागीय किसान सम्मेलन को केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं प्रदेश शासन के मंत्री गोपाल भार्गव संबोधित करेंगे। इंदौर के संभागीय किसान सम्मेलन को राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान एवं प्रदेश शासन के मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा संबोधित करेंगे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़