राजौरी में एलओसी के पास पाकिस्तान की गोलीबारी में किशोर घायल

kishore-injured-in-pakistan-firing-near-loc-in-rajouri
[email protected] । May 26 2019 12:41PM

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आई गोली लगने से मोहम्मद इसहाक (18) घायल हो गया। वह पोखरणी गांव में अपने घर में सोया हुआ था। अधिकारी ने कहा कि घायल किशोर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

जम्मू। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए रविवार को छोटे हथियारों से गोलीबारी की जिसमें एक किशोर घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आधी रात के समय नौशेरा क्षेत्र में एलओसी के उस पार से गोलीबारी शुरू हो गयी जिसका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष और मीडिया नहीं देख पाए ‘मोदी लहर’, लेकिन जनता ने देख ली: जितेंद्र

उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आई गोली लगने से मोहम्मद इसहाक (18) घायल हो गया। वह पोखरणी गांव में अपने घर में सोया हुआ था। अधिकारी ने कहा कि घायल किशोर को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। उन्होंने कहा कि दोनों ओर से गोलीबारी कुछ घंटे तक चली।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में भाजपा की तीन सीटें बरकरार, महबूबा का किला भी ध्वस्त

All the updates here:

अन्य न्यूज़