जानिए हिमन्त विश्व शर्मा के बारें में जो पूर्वोत्तर में लगातार भाजपा को दिला रहे जीत

बिस्वा शर्मा की रूचि सबसे ज्यादा खेलों में है, यह हम इसलिए कह रहे है क्योंकि साल 2017 में बिस्व को भारत के बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी इलेक्ट किया गया था। इसके अलावा वह असम बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं।
साल 2016 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले हिमन्त विश्व शर्मा ने भाजपा में कदम रखने से पहले अपने राजनितिक जीवन की शुरूआत कांग्रेस से की थी। कांग्रेस पार्टी से जुड़े बिस्व साल 2001 से 2015 तक जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं लेकिन बिस्व को कांग्रेस पार्टी ज्यादा रास नहीं आई और उन्होंने साल 2015 में ही भाजपा में कदम रखा और अपने राजनीतिक सफर को एक नई दिशा दी। भाजपा में कदम रखते ही बिस्व साल 2016 के विधानसभा चुनाव जीते और उन्होंने कैबिनेट मंत्री का पद संभाला। राजनीतिक सूझबूझ के साथ-साथ बिस्व का सामाजिक कार्यों में भी काफी योगदान रहा।
डा. हिमन्त विश्व शर्मा का राजनीतिक सफर
साल 2006 में बिस्व जलुकबारी से असम विधान सभा के लिए चुने गए थे , यह उनकी दूसरी बार जीत थी। फिर साल 2011 में वह तीसरी बार असम विधान सभा के लिए चुने गए, उस वक्त बिस्व कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए थे और उन्हें 75,000 से अधिक मतों के अंतर से विधान सभा के सदस्य के रूप में चुना गया। साल 2014 में पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से उनके राजनीतिक मतभेद बढ़े जिसके बाद बिस्व ने 21 जुलाई 2014 को कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया और भाजपा से जुड़ गए। भाजपा में अपनी राजनीतिक एंट्री करने वाले डा. हिमांता बिस्व शर्मा का करियर तब बदला जब साल 2016 में उन्होंने लगातार चौथे कार्यकाल के लिए जलुकबारी निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की और 24 मई 2016 का वो सुनहरा पल आया जब उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। डा. हिमांता बिस्व शर्मा को न केवल वित्त बल्कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, शिक्षा, योजना और विकास, पर्यटन, पेंशन और लोक शिकायत जैसे विभागों के लिए आवंटित किया गया।
इसे भी पढ़ें: 'राष्ट्र विरोधी कंटेंट' पर लगाम लगाने के लिए सरकार का नया अभियान, ऐसे बन सकते हैं वॉलंटियर
जोरहाट में पैदा हुए डा. हिमन्त विश्व शर्मा के पिता कैलाश नाथ शर्मा प्रसिद्ध कवि एवं लेखक थे। उनकी मां मृणालिनी देवी असम साहित्य सभा से जुड़ी हैं। बिस्वा शर्मा की रूचि सबसे ज्यादा खेलों में है, यह हम इसलिए कह रहे है क्योंकि साल 2017 में बिस्व को भारत के बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी इलेक्ट किया गया था। इसके अलावा वह असम बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष भी हैं। बैडमिंटन के अलावा बिस्व की रूचि क्रिकेट में भी है और उन्हें साल 2016 में असम के क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी नियुक्त किया गया था।
अन्य न्यूज़












