नितिन ने ट्रंप को कराया आगरा दर्शन, बोले- गाइड बनकर गौरवांवित महसूस कर रहा हूं

know-more-about-donald-trump-guide-nitin-singh

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने ऐतिहासिक ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर के साथ प्रेम के प्रतीक के तौर पर बनाए गए 17वीं सदी के मुगल युग के मकबरे को देखकर आश्चर्यचकित हो गए।

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने ऐतिहासिक ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान ट्रंप के साथ उनकी पत्नी, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर के साथ प्रेम के प्रतीक के तौर पर बनाए गए 17वीं सदी के मुगल युग के मकबरे को देखकर आश्चर्यचकित हो गए।

आपको बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनके गाइड नितिन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। जिन्होंने ट्रंप समेत तमाम लोगों को ऐतिहासिक धरोहर से जुड़ी हुई सारी जानकारियां दी। 

इसे भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने ताजमहल का किया दीदार, बोले- भारत को पसंद करता है अमेरिका

ट्रंप के आगरा दर्शन के बाद नितिन कुमार सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत की। जहां पर उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी का गाइड बनकर मैं खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। इसके साथ ही नितिन कुमार ने कहा कि मैंने उन्हें ताज महल का इतिहास बताया और मुमताज-शाहजहां की कहानी सुनकर वे भावनात्मक हो गए। वे जानकारियों से भी बहुत प्रभावित हुए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़