हंसराज हंस का टिकट कटा, दिल्ली की बची दो सीटों के लिए BJP ने जानें किस पर भरोसा जताया

BJP
Creative Common
अभिनय आकाश । Mar 13 2024 8:00PM

उत्तर पश्चिमी सीट से पिछली बार बीजेपी ने हंस राज हंस को मैदान में उतारा था तो वहीं पूर्वी दिल्ली से क्रिकेटर गौतम गंभीर पर भरोसा जाताया था। गौतम गंभीर के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद से इस सीट की चर्चा तेज थी।

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी राजधानी दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए और आज दो अन्य सीटों पर नए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया। पूर्व दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है। उत्तर पश्चिमी सीट से पिछली बार बीजेपी ने हंस राज हंस को मैदान में उतारा था तो वहीं पूर्वी दिल्ली से क्रिकेटर गौतम गंभीर पर भरोसा जाताया था। गौतम गंभीर के चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा के बाद से इस सीट की चर्चा तेज थी। 

इसे भी पढ़ें: BJP Candidates List 2024: आ गई बीजेपी कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट, करनाल से मनोहर लाल खट्टर, नागपुर से नितिन गडकरी लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी सूची

कौन हैं योगेंद्र चंदोलिया

योगेन्द्र चंदोलिया एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वह दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं। देव नगर, करोल बाग जोन, दिल्ली के नगर पार्षद भी थे। वो तब से राजनीति में सक्रिय हैं उनके कॉलेज के दिनों में और उन्हें कई बार नगर पार्षद के रूप में चुना गया है। रेगर समुदाय से एमसीडी की स्थायी समिति के अध्यक्ष के पद पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे और करोल बाग से चुनाव में हैट्रिक लगाने वाले पहले राजनेता थे।

इसे भी पढ़ें: Bihar Seat Sharing पर बड़ी खबर, NDA के सीट बंटावरे की तस्वीर हुई साफ! जेडीयू को 16 और चिराग को 4 सीटें मिल सकती हैं

हर्ष मल्होत्रा के बारे में जानें

पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया गया है। वो पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व मेयर (अप्रैल 2015-मई 2016) रह चुके हैं। उन्होंने 2012 में वेलकम कॉलोनी से दिल्ली नगर परिषद चुनाव भारी अंतर से जीता। उन्हें पूर्वी दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वे लगातार 3 वर्षों तक अध्यक्ष रहे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़