BJP Candidates List 2024: आ गई बीजेपी कैंडिडेट की दूसरी लिस्ट, करनाल से मनोहर लाल खट्टर, नागपुर से नितिन गडकरी लड़ेंगे चुनाव, देखें पूरी सूची

Manohar Lal Khattar
ANI
अभिनय आकाश । Mar 13 2024 5:49PM

हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। सिरसा से अशोक तंवर, अंबाला से बंटो कटारिया, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को टिकट मिला है।

भाजपा ने बुधवार को 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें बड़े नाम शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से चुनाव लड़ेंगे, कर्नाटक के पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई हावेरी से चुनाव लड़ेंगे, बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या बेंगलुरु दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुंबई उत्तर से चुनाव लड़ेंगे। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर करनाल से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। यह मनोहर लाल खट्टर द्वारा अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद आया है। उन्हें करनाल लोकसभा सीट से मैदान में उतारा गया है। सिरसा से अशोक तंवर, अंबाला से बंटो कटारिया, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को टिकट मिला है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: वरिष्ठ कांग्रेस नेता पद्माकर वलवी लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में हुए शामिल

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने थोड़ी अनिश्चितता के बाद अपनी नागपुर सीट बरकरार रखी है क्योंकि उनका नाम 2024 लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची में नहीं था। बीजेपी ने दिल्ली की बची हुई दो सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पूर्व दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा और उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को टिकट दिया गया है। इससे पहले बीजेपी ने 2 मार्च को 16 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।  

कुल 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

 महाराष्ट्र 20
 कर्नाटक 20
 गुजरात 07
 हरियाणा 06
 तेलंगाना 06
 मध्य प्रदेश 05
 उत्तराखंड 02
 दिल्ली 02
 हिमाचल प्रदेश 02
 त्रिपुरा 01

इसे भी पढ़ें: CAA पर केजरीवाल ने क्या दी चेतावनी, भड़कते हुए बीजेपी ने सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश बताया

पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक बार फिर वाराणसी से, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया था। पहली सूची के मुताबिक केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर केरल के तिरुवनंतपुरम से, सर्बानंद सोनोवाल असम की डिब्रूगढ़ सीट से, केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू अरुणाचल पूर्व से, भूपेंद्र यादव राजस्थान के अलवर से, ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्य प्रदेश के गुना से, संजीव बालियान मुजफ्फरनगर और स्मृति ईरानी अमेठी सेचुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा से उम्मीवार होंगे जबकि भोपाल से मौजूदा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काटकर पार्टी ने आलोक शर्मा को वहां से उम्मीदवार बनाया है। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देव त्रिपुरा पश्चिम से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। पार्टी ने नयी दिल्ली से केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी की जगह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज को, दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी की जगह रामवीर सिंह बिधूडी, चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन की जगह प्रवीण खंडेलवाल, पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा की जगह कमलजीत सेहरावत को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की दिल्ली इकाई के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी एक बार उत्तर पूर्व दिल्ली से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़