फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने दिया इस्तीफा, कृषि विधेयक पारित होने को बताया वजह

Kuljit Singh Nagra

कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा-अकाली सरकार द्वारा कृषि विधेयक पारित किए जाने से अत्यंत दुखी हूं, इसलिए मैं फतेहगढ़ साहिब से विधायक के रूप में अपना इस्तीफा देता हूं।’’

चंडीगढ़। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस के विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लोकसभा में कृषि विधेयक पारित होने के विरोध में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा-अकाली सरकार द्वारा कृषि विधेयक पारित किए जाने से अत्यंत दुखी हूं, इसलिए मैं फतेहगढ़ साहिब से विधायक के रूप में अपना इस्तीफा देता हूं।’’ 

इसे भी पढ़ें: पंजाब में कोरोना से 78 और लोगों की मौत, 2,717 नये मामले

संपर्क किए जाने पर विधायक ने कहा कि उन्होंने लोकसभा में तीन विधेयक पारित होने के विरोध में इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘आज का दिन पंजाब के इतिहास में काला दिन है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़