'Sorry नहीं बोलूंगा', Kunal Kamra ने शिंदे पर टिप्पणी को बताया Freedom of Speech, कहा- कलाकारों के लिए लड़ रहा हूं

Kunal Kamra
AI Generated

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर टिप्पणी के लिए विशेषाधिकार हनन मामले में समिति के समक्ष माफी मांगने से इनकार कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है और एक झूठी माफी अन्य कलाकारों की स्वतंत्रता के लिए एक गलत मिसाल कायम करेगी।

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र विधानमंडल की एक समिति के समक्ष पेश हुए और कहा कि उन्हें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई टिप्पणी पर कोई पछतावा नहीं है तथा वह इसके लिए माफी नहीं मांगेंगे। कामरा ने बाद में एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह अपनी टिप्पणी पर कायम हैं और “दिखावटी” माफी नहीं मांगेंगे।

कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी होने के बाद उनके खिलाफ शिकायत की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया था। स्टैंडअप कॉमेडियन ने कहा, “आज शाम मुझसे हुई जिरह के आखिरी तीन सवाल मुझे इस तरह याद हैं - क्या आपको पछतावा है? नहीं। क्या आपको अपने कहे पर खेद है? नहीं। अगर आप बिना शर्त माफी मांगते हैं, तो इस मामले को अलग नजरिये से देखा जाएगा - नहीं, मैं ऐसा नहीं कर सकता, क्योंकि माफी सच्ची नहीं होगी और यह अन्य कलाकारों एवं उनकी स्वतंत्रता के लिए एक गलत मिसाल कायम करेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़