Lalitpur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सुखपाल सहरिया Encounter में घायल, गिरफ्तार

Prabhasakshi Image
Prabhasakshi

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पांच वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़ लिया है। शुक्रवार आधी रात पवा गांव के जंगल में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जिसके पास से अवैध असलहा भी मिला है। पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

बांदा (उप्र), तीन अक्टूबर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस ने पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

ललितपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि तालबेहट थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम गठित की गई थीं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार आधी रात पवा गांव के जंगल में तलाश के दौरान आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। सिंह ने बताया कि इस दौरान पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपी सुखपाल सहरिया (35) को गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया गया।

एएसपी ने बताया कि बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़