Pune Airport परिसर में एक दिन में दो बार Leopard देखा गया, निगरानी बढ़ाई

ANI
प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क । Nov 23 2025 11:16AM
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डा के अधिकारियों ने वन विभाग को बताया कि जानवर को सबसे पहले 19 नवंबर को सुबह करीब 5.30 बजे और बाद में शाम करीब 7.40 बजे देखा गया था।
महाराष्ट्र में पुणे हवाई अड्डा परिसर में इस हफ्ते की शुरुआत में एक ही दिन में दो बार तेंदुआ देखा गया, जिसके बाद अधिकारियों ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हवाई अड्डा के अधिकारियों ने वन विभाग को बताया कि जानवर को सबसे पहले 19 नवंबर को सुबह करीब 5.30 बजे और बाद में शाम करीब 7.40 बजे देखा गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि तेंदुए को पकड़ने के लिए एक पिंजरा लगाया गया है, जबकि उसकी गतिविधि पर नजर रखने के लिए कैमरे लगाये गये हैं।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:
अन्य न्यूज़












