मुंबई पुलिस ने कहा, अंबानी के घर के बाहर वाहन खड़ा करने की जिम्मेदारी लेने वाला पत्र हो सकता है फर्जी

मुंबई पुलिस ने कहा कि, अंबानी के घर के बाहर वाहन खड़ा करने की जिम्मेदारी लेने वाला पत्र फर्जी हो सकता है।मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को जांच में कुछ नहीं मिला था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह केवल एक मजाक था।
मुंबई। मुंबई पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के निकट विस्फोटक के साथवाहन पार्क करने कीजिम्मेदारी लेने वाला पत्र फर्जी प्रतीत होता है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। रविवार को टेलीग्राम ऐप पर डाले गए पत्र में ‘जैश उल हिंद’ नामक संगठन ने वाहन पार्क करने की जिम्मेदारी ली थी।
इसे भी पढ़ें: देश में 24 घंटे में कोरोना के 14,989 नए मामले आए सामने, 98 की मौत
पुलिस ने बताया कि उसी दिन शाम को एक और पत्र सामने आया था जिसमें एक समूह ने दावा किया था कि वह ‘असली’ जैश उल हिंद है और उसने पहला वाला संदेश नहीं भेजा था और अम्बानी के घर के बाहर मिले वाहन से कोई लेना देना नहीं है। मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को जांच में कुछ नहीं मिला था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह केवल एक मजाक था।
अन्य न्यूज़












