प्रेमी ने करवाचौथ को बनाया पति छोड़ने का दबाव, महिला ने की आत्महत्या

woman commits suicide
दिनेश शुक्ल । Jan 5 2021 9:44PM

दूसरी तरफ देवास निवासी उसका प्रेमी अर्जुन उस रात महिला के घर आया और रात में वही रूका। रात्रि में उसका विवाद मृतिका से हुआ और उसने मृतिका पर पति को छोड़ने का दबाव बनाया। इस दौरान आरोपी अर्जुन ने मृतक महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया था।

उज्‍जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में एक महिला द्वारा करवाचौथ की रात फांसी लगाने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। उज्जैन शहर के ढांचा भवन निवासी एक महिला ने करवाचौथ की रात्रि में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी जाँच में चौकाने वाले तथ्य सामने आए है। चिमनगंज मण्डी थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या करने वाली महिला का प्रेमी उस पर पति को छोड़ने का दबाव बना रहा था। इस दबाव को वह सहन नहीं कर सकी और उसने फांसी लगा ली थी।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में भी बर्ड फ्लू की आशंका, प्रदेश के गुना, शाजापुर और नागदा में मृत मिले कौए

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि ममता पति घनश्याम मकवाना ने आत्महत्या की थी। महिला का पति घनश्याम ट्रक ड्रायवर है और वह घटना वाली रात शहर से बाहर था। वही पुलिस जाँच में महिला संबंध देवास निवासी युवक अर्जुन से होना पाया गया। इस पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि  मृतक ममता ने करवा चौथ पर वीडियो कॉल पर पति का पूजन किया और व्रत खोला था।

इसे भी पढ़ें: शिवराज कैबिनेट विस्तार पर छलका पूर्व मंत्री विश्नोई का दर्द, ट्वीट कर कही मन की बात

दूसरी तरफ देवास निवासी उसका प्रेमी अर्जुन उस रात महिला के घर आया और रात  में वही रूका। रात्रि में उसका विवाद मृतिका से हुआ और उसने मृतिका पर पति को छोड़ने का दबाव बनाया। इस दौरान आरोपी अर्जुन ने मृतक महिला का मोबाइल फोन भी छीन लिया था। इसी कारण उसने आत्महत्या की थी। वही पूरे मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़