मध्य प्रदेश के राज्यपाल लाल जी टंडन की हालत अब पहले से बेहतर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अस्पताल जाकर टंडन का हाल चाल जाना। टंडन (85) को गत 11 जून की सुबह साँस की दिक्कत, पेशाब की परेशानी और बुखार की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इसे भी पढ़ें: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में 8वें स्थान पर पहुँचा मध्य प्रदेश
एहतियातन करायी गयी स्वास्थ्य सम्बन्धी जांचों के दौरान उनके लिवर में भी दिक्कत पायी गयी और उनका इमरजेंसी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद टंडन को आईसीयू में विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है। विशेषज्ञों द्वारा परीक्षण एवं सुचारु इलाज के बाद से बुखार और पेशाब की परेशानी में काफी सुधार हुआ है। भर्ती के दौरान उनकी कोविड-19 की रिपोर्ट नेगिटिव थी। पूरी तरह ठीक होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया जाएगा।
अन्य न्यूज़












