'लुटेरी दुल्हन' गिरोह का पर्दाफाश: शादी के नाम पर दूल्हों को चूना लगाने वाली 3 महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

sjdjsf
AI Image
रेनू तिवारी । Oct 8 2026 8:46PM

मध्य प्रदेश की देवास पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक शादी का झांसा देकर चार दूल्हों के परिवारों को अपना शिकार बना चुका है।

मध्य प्रदेश की देवास पुलिस ने शादी के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह अब तक शादी का झांसा देकर चार दूल्हों के परिवारों को अपना शिकार बना चुका है। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में गिरोह द्वारा शादी के नाम पर चार दूल्हों के परिवारों को चूना लगाए जाने के बारे में पता चला है। बैंक नोट प्रेस थाने की प्रभारी प्रीति कटारे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रीति सोनवाने (21), लक्ष्मी श्रीनेत (32), कंचन सोनवाने (45), अमर सुतार (32) और रमेश गोस्वामी (65) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इनमें से चार लोग महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी देवास का निवासी है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि शादी की आड़ में ठगी के लिए गिरोह में शामिल महिलाएं दुल्हन बनती थीं, जबकि पुरुष सदस्य दूल्हे के परिवार के सामने दुल्हन के रिश्तेदार होने का दिखावा करते थे। कटारे ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन फरार हो जाती थी और विवाह के नाम पर दूल्हे के परिवार से रकम लेने के बाद गिरोह के अन्य सदस्य भी गायब हो जाते थे।

इसे भी पढ़ें: MP High Court ने 418 पदों पर जारी किया Notification, 6 अक्तूबर से शुरू हुए आवेदन

 उन्होंने बताया कि गिरोह का खुलासा देवास जिले की एक बुजुर्ग महिला की शिकायत के बाद हुआ जिसके बेटे की शादी कराने के नाम पर गिरोह ने उनसे 1.50 लाख रुपये ठग लिए थे और शादी के बाद दुल्हन गायब हो गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पता चला है कि गिरोह ने अब तक ऐसी चार वारदात की हैं और विस्तृत जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें: MP Muslim Festival Committee ने मुस्लिम युवाओं से Garba कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील की

गिरफ्तार आरोपी

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:

प्रीति सोनवाने (21 वर्ष) – निवासी चंद्रपुर, महाराष्ट्र

लक्ष्मी श्रीनेत (32 वर्ष) – निवासी चंद्रपुर, महाराष्ट्र

कंचन सोनवाने (45 वर्ष) – निवासी चंद्रपुर, महाराष्ट्र

अमर सुतार (32 वर्ष) – निवासी चंद्रपुर, महाराष्ट्र

रमेश गोस्वामी (65 वर्ष) – निवासी देवास, मध्य प्रदेश

गिरोह के चार सदस्य महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी देवास का निवासी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़