महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष पद से नाना पटोले ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने की संभावना

Nana Patole

मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के कुछ नेताओं को दिल्ली में मुलाकात के लिए बुलाया है। जिनमें मौजूद प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, नाना पटोले शामिल हैं।

मुंबई। कांग्रेस नेता नाना पटोले ने महाराष्ट्र के विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद उनके कांग्रेस प्रदेश प्रमुख बनने की राह आसान हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नाना पटोले महाराष्ट्र कांग्रेस के अगले अध्यक्ष होंगे। हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। बता दें कि कांग्रेस नेता नाना पटोले राजधानी दिल्ली में हैं और वह पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी से शनिवार को मुलाकात करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के गृह मंत्री की 'अपराधियों' के साथ तस्वीर, बोले- आगे मिलने से पहले सतर्क रहूंगा

मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी ने महाराष्ट्र कांग्रेस के कुछ नेताओं को दिल्ली में मुलाकात के लिए बुलाया है। जिनमें मौजूद प्रदेश अध्यक्ष बालासाहेब थोराट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, नाना पटोले शामिल हैं। वहीं, महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल के विस्तार की भी खबरें निकलकर सामने आईं हैं। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बड़ी लापरवाह, बच्‍चों को पोलियो ड्रॉप की जगह पिला दी हैंड सैनिटाइजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवसेना ने कांग्रेस को उपमुख्यमंत्री पद देने की बात कही है। हालांकि उन्होंने एक शर्त भी रखी है। शर्त ये है कि विधानसभा में शिवसेना का अध्यक्ष होगा और उपमुख्यमंत्री पद कांग्रेस को दे दिया जाएगा। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष पद से नाना पटोले के इस्तीफा देने के बाद संभावनाएं भी बनती हुई दिखाई दे रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़