महाराष्ट्र में लॉकडाउन के तहत पाबंदियों की मियाद 31 जनवरी तक बढ़ाई गई

राज्य में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है। इसलिए इसके प्रसार को रोकने के लिए कुछ आपात कदम उठाए जा रहे है और राज्य में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां 31 जनवरी तक बढ़ाई जाती हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना वायरस के मद्देनजर राज्य में लगाई गई पाबंदियों की मियाद 31 जनवरी 2021 तक के लिए बढ़ा दी है। इस संबंध में 29 दिसंबर को परिपत्र जारी किया गया। परिपत्र में कहा, ‘‘राज्य में कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है। इसलिए इसके प्रसार को रोकने के लिए कुछ आपात कदम उठाए जा रहे है और राज्य में लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां 31 जनवरी तक बढ़ाई जाती हैं।’’
इसमें कहा गया कि जिन गतिविधियों को समय-समय पर अनुमति दी गई है वे जारी रहेंगी। उल्लेखनीय है कि गत कुछ महीनों में सरकार ने लॉकडाउन पाबंदियों में कई तरह की ढील दी है। महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने पूजा स्थलों को दोबारा खोलने की अनुमति दी थी। इसके साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों में नौवीं से 12वीं तक कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।महाराष्ट्र सरकार ने #COVID19 प्रसार को रोकने के लिए राज्य में लॉकडाउन प्रतिबंधों को 31 जनवरी 2021 तक बढ़ाया। pic.twitter.com/tbFYzkBHZl
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 30, 2020
Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
नोट:कोरोना वायरस से भारत की लड़ाई में हम पूर्ण रूप से सहभागी हैं। इस कठिन समय में अपनी जिम्मेदारी का पूर्णतः पालन करते हुए हमारा हरसंभव प्रयास है कि तथ्यों पर आधारित खबरें ही प्रकाशित हों। हम स्व-अनुशासन में भी हैं और सरकार की ओर से जारी सभी नियमों का पालन भी हमारी पहली प्राथमिकता है।
