Maharashtra: ठाणे के एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

dead body
प्रतिरूप फोटो
Creative Common

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि उन्हें कपूरबावड़ी इलाके के शिव मंदिर इलाके में कुएं में शव मिलने के बाद सुबह करीब पांच बजे सूचित किया गया।

 महाराष्ट्र के ठाणे शहर में बुधवार को सुबह एक कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि संभवत यह आत्महत्या का मामला है और इसकी जांच की जा रही है।

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि उन्हें कपूरबावड़ी इलाके के शिव मंदिर इलाके में कुएं में शव मिलने के बाद सुबह करीब पांच बजे सूचित किया गया।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय दमकलकर्मी और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। व्यक्ति की उम्र 45 से 50 साल के बीच थी। तडवी ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़