Maharashtra: महिला से 50 हजार रु की ठगी करने को लेकर तीन साधुओं के खिलाफ मामला दर्ज

Case registered
प्रतिरूप फोटो
Google Creative Common

बुरी आत्माओं को भगाने के बहाने से उसके साथ 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के तीन साधुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रहने वाली एक महिला के घर से बुरी आत्माओं को भगाने के बहाने से उसके साथ 50 हजार रुपये की ठगी करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के तीन साधुओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के भदोही शहर के दुर्गागंज के साधुओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: 'नीतीश और तेजस्वी मुसलमानों में डर पैदा करना चाहते हैं', ओवैसी बोले- दंगे के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार

शिकायतकर्ता के अनुसार, साधु पिछले साल नवंबर में उसके घर आए थे और दावा किया था कि बुरी आत्माएं उसके परिवार को सता रही हैं जिस कारण उसे परेशानी हो रही है। अधिकारी ने कहा कि तीनों ने बुरी आत्माओं को भगाने के नाम पर कुछ अनुष्ठान किए और उससे 50 हजार रुपये का भुगतान कराया। उन्होंने बताया कि इसके बाद तीनों गायब हो गए तो महिला को अहसास हुआ कि उसके साथ ठगी की गई है। मामले की जांच जारी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़