महाराष्ट्र के आठ दमकल कर्मियों को वीरता पुरस्कार के लिये चुना गया

Hh

महाराष्ट्र के आठ दमकल कर्मियों को केन्द्र सरकार द्वारा देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या परघोषित वीरता पुरस्कारों के लिये चुना गया है। इनमें से चार दमकल कर्मी महाराष्ट्र से हैं।

मुंबई। महाराष्ट्र के आठ दमकल कर्मियों को केन्द्र सरकार द्वारा देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या परघोषित वीरता पुरस्कारों के लिये चुना गया है। इनमें से चार दमकल कर्मी महाराष्ट्र से हैं। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। मुंबई से निगम उपायुक्त पी एस रहांगदले, मुख्य अग्निशमन अधिकारी हेमंत परब, संभागीय अग्निशमन अधिकारी आत्माराम मिश्रा और सहायक संभागीय अग्निशम अधिकारी कृषांत यादव को राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा वीरता पदक के लिये चुना गया है।

इसे भी पढ़ें: मिजोरम सीमा के नजदीक असम के हैलाकांडी जिले में बम धमाके से स्कूल क्षतिग्रस्त

बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने कहा, पिछले साल जुलाई में भानुशाली इमारत ढहने पर खोज व बचाव अभियान चलाते हुए अनुकरणीय नेतृत्व, साहस, पेशेवर विशेषज्ञता और उच्चतम कर्तव्य के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करने के लिए वीरता पदक की घोषणा की। महानगर के दमकल कर्मियों ने मलबे में दबे 15 लोगों को बचा लिया था और 12 अन्य लोग इमारत में फंसे रह गए थे।

इसे भी पढ़ें: पंजाब सरकार ने कारोबार, उद्योगों और नागरिकों के लिए 1498 शर्तें हटाईं: मुख्य सचिव

दुर्घटना में दस लोगों की मौत हो गई थी। महाराष्ट्र के अन्य चार कर्मी, जिन्हें वीरता के लिए अग्निशमन सेवा पदक से सम्मानित किया गया है, उनमें सहायक स्टेशन अधिकारी बालासाहेब नेटके और फायरमैन पंकज पवार, संदीप असेकर और राजेंद्र राजम शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़