दिल्ली में दंगों का गुजरात मॉडल अपनाया गया, SC की निगरानी में हो जांच: ममता बनर्जी

mamata-banerjee-demands-sc-monitored-probe-in-delhi-riots
[email protected] । Mar 5 2020 7:56AM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में हुए दंगों की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच होनी चाहिए। इन दंगों में कम से कम 42 लोग मारे गए हैं। बनर्जी ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘दंगों का गुजरात मॉडल’’ अपनाया गया।

सुजापुर। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में हुए दंगों की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच होनी चाहिए। इन दंगों में कम से कम 42 लोग मारे गए हैं। माल्दा जिले के सुजापुर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में न्यायिक जांच होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हिंसा प्रभावित इलाकों में पहुंचे राहुल गांधी, कहा- नफरत और हिंसा से भारत माता को नुकसान

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘दंगों का गुजरात मॉडल’’ अपनाया गया। बता दें कि दिल्ली हिंसा में कम से कम 42 लोग मारे गए हैं, जबकि 200 से अधिक लोग जख्मी हो गए।

इसे भी देखें: आखिर दिल्ली में कौन फैला रहा अफवाह, प्रभासाक्षी ने की पड़ताल

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़