समाज की रीढ़ हैं महिलाएं, ममता बोलीं- लोकसभा में TMC की 35 फीसदी सीटों पर महिलाएं

mamata-takes-pride-in-women-representaion-of-tmc-in-lok-sabha
[email protected] । Mar 8 2019 11:52AM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे गर्व है कि विधेयक पारित होने के बावजूद 16वीं लोकसभा में हमारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की 35% सीटों पर महिला सांसद हैं।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि वह इस बात पर गर्व महसूस करती है कि 16वीं लोकसभा में उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की 35 प्रतिशत सीटों पर महिलाएं हैं।  उन्होंने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ट्वीट किया, ‘महिला आरक्षण विधेयक अभी तक संसद में पारित नहीं किया गया है,मुझे गर्व है कि विधेयक पारित होने के बावजूद 16वीं लोकसभा में हमारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस की 35% सीटों पर महिला सांसद हैं। हमने महिलाओं के लिए स्थानीय निकायों में भी 50% सीटें आरक्षित की हैं।’

इसे भी पढ़ें: जवानों के खून पर राजनीति करने वालों की निंदा करें: ममता बनर्जी

महिलाओं को समाज की ‘रीढ़’ बताते हुए, बनर्जी ने दुनिया भर की महिलाओं को इस दिवस पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हाल में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड ‘स्वास्थ्य साथी’ लॉन्च किए हैं। बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘हमने महिलाओं को परिवार की मुखिया के रूप में पहचान देने के लिए इन कार्डों को परिवार की एक महिला सदस्य को जारी करने का फैसला किया है।’ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर वर्ष आठ मार्च को विश्वभर में मनाया जाता है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़