मध्य प्रदेश के मनु जैन बने दिल्ली युवा कांग्रेस में सोशल मीडिया का प्रभारी

Manu Jain
दिनेश शुक्ल । Jul 22 2020 10:11PM

मनु जैन मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया में महासचिव के पद पर भी रहे हैं। सार्वजनिक सेवा और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने 2018 के विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया है।

भोपाल। भारतीय युवा कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के रहने वाले मनु जैन को देश की राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया प्रभारी बनाया है। मनु जैन को दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। वह पहले मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस तथा मध्य प्रदेश एनएसयूआई में राज्य समन्वयक थे। मनु जैन मध्य प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया में महासचिव के पद पर भी रहे हैं। सार्वजनिक सेवा और कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने 2018 के विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने में बहुत योगदान दिया है। 

इसे भी पढ़ें: भोपाल में 24 जुलाई से 10 दिन के लिए लॉक डाउन, मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर दी सूचना

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के रहने वाले मनु जैन को दिल्ली युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने पर जहाँ कांग्रेस में उत्साह का महौल है। वही मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है। मनु जैन अपनी पढाई के दौरान से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहे है। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में मनु जैन ने एनएसयूआई के बैनर तले कई महाविद्यालयों में परचम फहराया था। वही दिल्ली युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर मनु जैन ने कहा कि वह इसको एक चुनौति की तरह लेते है और भविष्य में सोशल मीडिया के माध्यम से जायदा से जायदा युवाओं के बीच कांग्रेस की विचारधारा को कैसे पहुँचा सके इस पर काम करेगें।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़