Lucknow में Mata Prasad Pandey बोले, मानसून सत्र में महंगाई और बेरोजगारी पर होगी चर्चा

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने रविवार को लखनऊ में कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे विधानमंडल के मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा चोरी और महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि शिक्षा, बेरोजगारी और कृषि से जुड़े विषयों को भी सदन में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
लखनऊ, दो अगस्त उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने रविवार को कहा कि सोमवार से शुरू हो रहे विधानमंडल के मानसून सत्र में राम मंदिर चढ़ावा चोरी समेत जनहित के कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उत्तर प्रदेश विधानमंडल (विधानसभा और विधान परिषद) के दोनों सदनों का मानसून सत्र सोमवार, तीन अगस्त से शुरू होगा। सर्वदलीय बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में माता प्रसाद पांडेय ने कहा, ‘‘शिक्षा, महंगाई, बेरोजगारी और अयोध्या में राम मंदिर के लिए दिए गए चढ़ावे की चोरी से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि किसानों और कृषि से जुड़े विषयों को भी सदन में उठाया जाएगा।
इसके अलावा स्कूल बंद होने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने 21 जुलाई को राज्य विधानमंडल के वर्ष 2026 के तीसरे सत्र को तीन अगस्त से बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इस सत्र में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अनुपूरक बजट और अन्य विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी।
अन्य न्यूज़














