Mayor Elections: नामांकन वापसी को लेकर कांग्रेस-आप और भाजपा कार्यकर्ताओं में हाथापाई

elections
प्रतिरूप फोटो
ANI

कांग्रेस ने बंटी के पिता पर भाजपा के प्रभाव में आकर आरोप लगाने का इल्ज़ाम लगाया। बंटी शुरू में महापौर पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार थे। बाद में बंटी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि वह कांग्रेस के साथ हैं और उसके साथ ही रहेंगे।

चंडीगढ़ में महापौर के चुनाव से पहले मंगलवार को यहां नगर निगम (एमसी) कार्यालय में भाजपा और कांग्रेस-आप कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। घटना उस वक्त हुई जब कांग्रेस के नगर निगम पार्षद जसबीर सिंह बंटी महापौर पद से अपना नामांकन पत्र वापस लेने पहुंचे।

एमसी दफ्तर पहुंचे बंटी के पिता ने कांग्रेस नेताओं से उनके बेटे को उनके साथ भेजने को कहा और आरोप लगाया कि बंटी का अपहरण कर लिया गया है। कांग्रेस-आप और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई।

कांग्रेस ने बंटी के पिता पर भाजपा के प्रभाव में आकर आरोप लगाने का इल्ज़ाम लगाया। बंटी शुरू में महापौर पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार थे। बाद में बंटी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि वह कांग्रेस के साथ हैं और उसके साथ ही रहेंगे।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़