मीडिया में लोकतंत्र को मजबूत और जिम्मेदार बनाने की शक्ति है: बेदी

Media has power to keep democracy strong and responsible, says Kiran Bedi

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा है कि मीडिया, निगरानी व्यवस्था का एक स्तंभ है और इसमें लोकतंत्र को मजबूत और जिम्मेदार बनाने की शक्ति है।

पुदुचेरी। राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पुदुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी ने कहा है कि मीडिया, निगरानी व्यवस्था का एक स्तंभ है और इसमें लोकतंत्र को मजबूत और जिम्मेदार बनाने की शक्ति है। इस अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में पूर्व आईपीएस अधिकारी ने कहा कि मीडिया का योगदान बहुत ही मूल्यवान है।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने मीडिया कर्मियों को दिये अपने संदेश में कहा कि मीडिया कर्मियों का कार्य काफी चुनौतीपूर्ण होता है। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के पहरेदार के तौर पर, मीडिया का कार्य अपरिहार्य है क्योंकि यह बिना किसी भय या पक्षपात के सरकार के कार्यों का मूल्यांकन कर इसकी अच्छाई और बुराई दोनों पहुलओं को बताता है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़