Meerut के होटल में नाबालिग संग पकड़ा गया Fardeen, पुलिस ने दर्ज किया दुष्कर्म का केस

मेरठ के थापर नगर स्थित होटल में 16 वर्षीय लड़की के साथ पाए गए फरदीन नामक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर सदर बाजार थाना पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार गुप्ता के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
मेरठ में एक होटल में 16 वर्षीय लड़की के साथ एक युवक को लोगों ने कथित तौर पर पकड़ लिया जिसके बाद पुलिस ने युवक गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (छावनी) संजय कुमार गुप्ता ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे सूचना मिली कि थापर नगर स्थित होटल रंजीत में कुछ लोगों ने एक युवक को नाबालिग लड़की के साथ पकड़ लिया है जिसके बाद सदर बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान सराय लालदास निवासी फरदीन (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अदालत में पेश किया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य न्यूज़













