मिजोरम के मुख्यमंत्री की बहन की संक्रमण से मौत, राज्य में संक्रमण दर 32 प्रतिशत

Mizoram Chief Minister

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा की बड़ी बहन लालवुआनी का कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। लालवुआनी का यहां के निकट जोराम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था।

आइजोल। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा की बड़ी बहन लालवुआनी का कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। लालवुआनी का यहां के निकट जोराम मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। मुख्यमंत्री ने अपनी बहन के निधन की जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा,‘‘ बड़े दुख के साथ मैं अपनी बड़ी बहन लालवुआनी (88)के निधन की घोषणा करता हूं। आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर उनका निधन हो गया।’’

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राज्य स्तरीय कुल्लू दशहरा समिति बैठक की अध्यक्षता की

परिवार के सदस्यों ने बताया कि सात भाई-बहनों में वह तीसरे नबंर पर थींऔर अस्थमा और वृद्धावस्था से जुड़ी समस्याओं के चलते वह काफी समय से बिस्तर पर ही थीं। उन्होंने बताया कि 22 सितंबर को उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी और उन्हें जोराम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

इसे भी पढ़ें: आनी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की

मिजोरम में सोमवार को कोविड-19 के 527 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 88,693 हो गए। एक सरकारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। संक्रमण से तीन लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 295 हो गई। राज्य में संक्रमण दर 31.77 प्रतिशत है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़