देश की सुरक्षा से समझौता कर रही है मोदी सरकार: कांग्रेस

Modi government is compromising the security of the country: Congress
[email protected] । Jun 28 2018 10:01AM

कांग्रेस ने झारखंड में नक्सली हमले में छह जवानों की मौत पर आज दुख जताया और आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार जवानों और देश की सुरक्षा के साथ समझौता रही है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने झारखंड में नक्सली हमले में छह जवानों की मौत पर आज दुख जताया और आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार जवानों और देश की सुरक्षा के साथ समझौता रही है। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि सेना को समुचित बजट मुहैया नहीं कराया जा रहा है और यह सरकार जवानों की शहादत पर राजनीति कर रही है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'नक्सली हमले में जगुआर फोर्स से छह जवान शहीद हो गए हैं। हम सभी इस पर शोकाकुल हैं। हम सरकार से सवाल करना चाहते हैं कि क्या देश की आंतरिक सुरक्षा खतरे में है? क्या सरकार जवानों के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है?' उन्होंने कहा कि संसदीय समिति की रिपोर्ट में हथियारों की कमी की बात सामने आई है और सरकार सेना के बजट में लगातार कटौती कर रही है।

प्रियंका ने दावा किया, 'रक्षा क्षेत्र के लिए मेक इन इंडिया के तहत 25 परियोजनाओं की घोषणा की गई लेकिन ये शुरू नहीं हो सकीं। मेक इन इंडिया पूरी तरह फ्लॉप रहा है।' उन्होंने आरोप लगाया, 'सेना के बजट में कटौती कर विश्वासघात किया जा रहा है। देश की सुरक्षा के साथ समझौता किया जा रहा है। प्रधानमंत्री इस विषय पर चुप क्यों हैं?' उन्होंने आरोप लगाया कि सैनिकों को लेकर इस सरकार में साफ नीति और साफ नीयत की कमी है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़