मुबंई: बंगले में मां-बेटी का मिला शव, दूसरे कमरे में लटकी मिली दो लाश, जानिए पूरा मामला

murder
Unsplash

मुंबई में मां-बेटी बंगले में मृत पाई गई। दूसरी बेटी और एक व्यक्ति के शव फंदे से लटके पाए गए है।पुलिस को आशंका है कि मां-बेटी की हत्या की गई है, जबकि जिनके शव फंदे से लटके मिले हैं, उन्होंने आत्महत्या की होगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कांदिवली रेलवे स्टेशन के पास दलवी बंगले में हुई।

मुंबई। मुंबई के उपनगर कांदिवली में एक महिला और उसकी बेटी के शव उनके बंगले में मिले हैं, जबकि दूसरी बेटी और एक व्यक्ति के शव फंदे से लटकते पाए गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चारों शवों को बुधवार देर रात बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें: उदयपुर में दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, सर्व हिन्दू समाज ने निकाली रैली

पुलिस को आशंका है कि मां-बेटी की हत्या की गई है, जबकि जिनके शव फंदे से लटके मिले हैं, उन्होंने आत्महत्या की होगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना कांदिवली रेलवे स्टेशन के पास दलवी बंगले में हुई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान किरण दलवी, उनकी दो बेटियों मुस्कान और भूमि तथा शिवदयाल सेन के तौर पर की गई है। अधिकारी ने बताया कि भूमि और शिवदयाल के शव फंदे से लटके मिले हैं। उन्होंने बताया कि और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़