मुंबई के सिटी सेंटर मॉल में लगी भीषण आग, दो दमकलकर्मी जख्मी

Mumbai mall fire

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें दो दमकलकर्मी जख्मी हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आग पर अभी नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।’’

मुंबई। मुंबई के एक मॉल में बृहस्पतिवार रात आग लग गई जिसमें दो दमकलकर्मी जख्मी हो गए है। यह जानकारी दमकल विभाग के एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि आग मुंबई में सिटी सेंटर मॉल में रात करीब आठ बजकर 53 मिनट पर लगी। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर दमकल की दस गाड़ियां और सात जेट्टी आग बुझाने में लगाये गए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें दो दमकलकर्मी जख्मी हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आग पर अभी नियंत्रण नहीं पाया जा सका है।’’ 

इसे भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड के जयपुर स्थित स्टोर में लगी आग, कर्मियों को नहीं आई कोई चोट 

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चला है। आग को शुरूआत में स्तर-एक की श्रेणी में रखा गया लेकिन रात करीब पौने ग्यारह बजे आग कॉम्प्लेक्स के अन्य हिस्सों में फैल गई जिसके बाद इसे स्तर-तीन की श्रेणी में रखा गया। यह बृहस्पतिवार को महानगर में आग लगने की दूसरी घटना है। इससे पहले दिन में आग कुर्ला पश्चिम स्थित एक कपड़ा कारखाने में लग गई। इसे दो घंटे से अधिक समय बाद बुझाया गया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़