Blue Drum Case Verdict Updates: पति को मारकर नीले-ड्रम में भरने वाली मुस्कान को फांसी, फैसला सुनते ही छलके आंसू

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम हत्याकांड में अदालत ने सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला को मौत की सजा सुनाई है। दोनों ने अपने प्रेम संबंध में रुकावट बने सौरभ की साजिश रचकर हत्या की थी। वहीं, मुस्कान के माता-पिता ने भी उससे रिश्ते तोड़ते हुए उसकी फांसी का समर्थन किया है।
मेरठ के चर्चित 'ब्लू ड्रम मर्डर केस' में मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला को मौत की सज़ा सुनाई गई। 30 सितंबर को अदालत ने दोनों ही आरोपियों को दोषी ठहराया था। सजा के ऐलान के वक्त मुस्कान और साहिल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े, तो वहीं कोर्ट रूम में मृतक सौरभ की मां रेणु और भाई बबलू भी मौजूद रहे। इसी बीच, कोर्ट में मुस्कान के माता-पिता के एक बयान ने सबको चौंका दिया। उन्होंने अदालत को लिखित में दिया कि सौरभ एक बेहद सीधा और अच्छा लड़का था, जिसकी बेरहमी से जान ली गई। परिवार ने साफ कह दिया कि अगर अदालत मुस्कान को फांसी के फंदे पर भी लटका देती है, तो उन्हें कोई एतराज नहीं होगा; वो उससे सारे रिश्ते खत्म कर चुके हैं। बता दें कि जेल में बंद रहने के दौरान भी परिवार ने कभी मुस्कान से मुलाकात नहीं की थी।
इसे भी पढ़ें: केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप
केस के बारे में जानें
मेरठ के 'ब्लू ड्रम मर्डर केस' में मर्चेंट नेवी के 29 साल के पूर्व अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या का मामला शामिल है। आरोप है कि उनकी हत्या उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उनके स्कूल के साथी रहे प्रेमी साहिल शुक्ला ने की थी। बताया जाता है कि दोनों 2019 में एक WhatsApp ग्रुप के ज़रिए दोबारा संपर्क में आए और बाद में उनके बीच रिश्ता बन गया। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने सौरभ की हत्या की योजना बनाने में कई महीने बिताए, क्योंकि वे उन्हें अपने रिश्ते में रुकावट मानते थे। यह अपराध कथित तौर पर मार्च 2025 में किया गया था, जब सौरभ अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए लंदन से भारत लौटे थे।
अन्य न्यूज़














