मास्क पहने लोगों को समझा जा रहा है कोरोना वायरस का शिकार

naga-woman-mistaken-for-chinese-in-mumbai
निधि अविनाश । Feb 15 2020 6:09PM

एक मामला मुंबई के चेंबूर इलाके से आया है जहां पूर्वोत्तर भारत की एक महिला ने मास्क लगाया हुआ था और उसे एक शख्स ने कोरोना वायरस से संक्रमित चीनी नागरिक समझ लिया। कोरोना वायरस फैले न इसके लिए उस शख्स ने मास्क पहनी महिला का वीडियो बना लिया और केरल में रह रहे मकान मालिक को भेज दिया।

नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक इस वायरस से 1000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत का केरल राज्य भी इस वायरस की चपेट में आ चुका है। बता दें कि केरल में इस वायरस से 3 लोग पिड़ित है। इस वायरस से हर जगह डर का माहौल बना हुआ हैं। ऐसा ही एक मामला मुंबई के चेंबूर इलाके से आया है जहां पूर्वोत्तर भारत की एक महिला ने मास्क लगाया हुआ था और उसे एक शख्स ने कोरोना वायरस से संक्रमित चीनी नागरिक समझ लिया। कोरोना वायरस फैले न इसके लिए उस शख्स ने मास्क पहनी महिला का वीडियो बना लिया और केरल में रह रहे मकान मालिक को भेज दिया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली लौटे यात्रियों में से 17 में कोरोना वायरस के मिले लक्षण, अस्पताल में भर्ती

एक खबर के मुताबिक यह महिला नगालैंड की रहने वाली है और यह एक वीडियो ब्लॉगर है। 10 फरवरी की रात जब वह अपनी दोस्त से मिलने चेंबूर हाउसिंग सोसाइटी में आई तो उसने अपने फेस पर काला मास्क लगाया हुआ था जिसे देख बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स ने उसे कोरोना वायरस से पीड़ित चीनी नागरिक समझ लिया और उसका वीडियो शूट कर लिया और मकान मालिक को भेज दिया। 

इसे भी पढ़ें: चीन ने कोरोना वायरस से निटपने में भारत की मदद की पेशकश की सराहना की

वीडियो मिलने के बाद महिला की दोस्त से मकान मालिक ने फोन पर काफी पूछताछ की। टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंस की स्टूटेंड ने जब अपनी दोस्त का वीडियो देखा तो वह काफी हैरान हुई और उसकी मकान मालिक से काफी बहस भी हुई। बाद में शख्स ने यह माना कि वह महिला को चीनी नागरिक समझ बैठे थे क्योंकि उसने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। बता दें कि अब महिला की दोस्त नॉर्थ-ईस्ट स्टूडेंट फोरम में अपने पड़ोसी के खिलाफ शिकायत करने के बारे में सोच रही हैं।

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़