मोदी लहर में भी रामपुर में नहीं लगी सेंध, आजम फिर बने विजेता

narendra-modi-wave-does-not-start-in-rampur-ajam-again-becomes-winner

खान को पांच लाख 59 हजार 177 वोट मिले जबकि जया प्रदा को चार लाख 49 हजार 180 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर को 35 हजार नौ वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेपाल सिंह यहां से जीते थे।

लखनऊ। रामपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के आजम खान ने भाजपा की प्रत्याशी जया प्रदा को एक लाख से अधिक वोटो से हरा दिया। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सपा प्रत्याशी आजम खान ने अपनी निकटतम प्रतिद्वन्दी जया प्रदा को एक लाख 9 हजार 997 वोटों से हरा दिया। 

इसे भी पढ़ें: अनारकली वाले बयान पर आजम खान के पुत्र पर जयाप्रदा ने किया पलटवार

खान को पांच लाख 59 हजार 177 वोट मिले जबकि जया प्रदा को चार लाख 49 हजार 180 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी संजय कपूर को 35 हजार नौ वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेपाल सिंह यहां से जीते थे।

 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़