नवी मुंबई के लॉज मैनेजर और वेटर को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया

mumbai police
ANI

मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि शुक्रवार रात को एक गुप्त सूचना के आधार पर लॉज में छापेमारी की गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जाल बिछा कर इसकी पुष्टि की थी।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के नवी मुंबई के नेरुल में एक लॉज के प्रबंधक और वेटर को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अधिकारी ने शानिवार को यह जानकारी दी।

मानव तस्करी निरोधक प्रकोष्ठ के वरिष्ठ निरीक्षक पृथ्वीराज घोरपड़े ने बताया कि शुक्रवार रात को एक गुप्त सूचना के आधार पर लॉज में छापेमारी की गयी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जाल बिछा कर इसकी पुष्टि की थी।

घोरपड़े ने बताया, ‘‘पश्चिम बंगाल और असम राज्यों के साथ-साथ बांग्लादेश की रहने वाली सात महिलाओं को बचाया गया। लॉज प्रबंधक अवतार सिंह मिस्त्री और वेटर किशोर यादव को गिरफ्तार किया गया। लॉज के मालिक जय रमेश शर्मा के खिलाफभारतीय न्याय संहिता एवं अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़