एनडीटीवी के प्रवर्तकों ने सेबी के नोटिस को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी

ndtv-promoters-challenge-sebi-notice-in-bilaspur-high-court
[email protected] । Jan 2 2020 7:10PM

मीडिया कंपनी एनडीटीवी के प्रवर्तकों प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने आंतरिक व्यापार नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में 2018 में सेबी द्वारा उन्हें जारी कारण बताओ नोटिस को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी है।

मुंबई। मीडिया कंपनी एनडीटीवी के प्रवर्तकों प्रणय रॉय और राधिका रॉय ने आंतरिक व्यापार नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में 2018 में सेबी द्वारा उन्हें जारी कारण बताओ नोटिस को बंबई उच्च न्यायालय में चुनौती दी है। अदालत ने कहा कि वह छह जनवरी को आदेश सुनाएगी।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र विकास आघाडी में तनाव से विभागों के बंटवारे में देरी?

उसने कहा कि रॉय दंपति नोटिस का सामना कर सकते हैं तथा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष सुनवाई में उपस्थित रह सकते हैं। याचिका में अदालत से मांग की गयी है कि नोटिस को रद्द किया जाए और सेबी को रॉय दंपति को सभी दस्तावेजों, रिकॉर्डों तथा आंतरिक फाइलों एवं नोटिंग्स को देखने की अनुमति दी जाए जिनके आधार पर नियामक ने नोटिस जारी किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़