जनता और विकास के लिए काम करते हुए राजनीतिक मतभेद भुलाने की जरूरत: उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जल टैक्सी देश में इस तरह की पहली सेवा है। उन्होंने कहा कि देश में पहली रेल सेवा मुंबई से ठाणे के बीच शुरू हुई थी और वहीं से देशभर में इसका विस्तार हुआ।
इसे भी पढ़ें: दस्तावेजों के अनुसार समीर वानखेड़े अनुसूचित जाति से हैं, समिति की अंतिम रिपोर्ट की प्रतीक्षा : आयोग
केन्द्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जल टैक्सी सेवा को हरी झंडी दिखायी। ठाकरे ने कहा कि जल टैक्सी देश में इस तरह की पहली सेवा है। उन्होंने कहा कि देश में पहली रेल सेवा मुंबई से ठाणे के बीच शुरू हुई थी और वहीं से देशभर में इसका विस्तार हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘इस तथ्य से सभी वाकिफ हैं कि पूरा देश मुंबई का अनुसरण करता है।’’
इसे भी पढ़ें: संजय राउत का आरोप, महाराष्ट्र सरकार को गिराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का किया जा रहा दुरुपयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज ने कहा था कि व्यक्ति को समंदर पर राज करना चाहिए और उन्होंने इस दिशा में काम भी किया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद ब्रिटिश रेलवे लेकर आए। ठाकरे ने कहा कि फिलहाल उपलब्ध संसाधनों और जन कल्याण में उनके उपयोग के तरीकों पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जल यातायात सेवा मुंबई के तटीय इलाके में स्थित विश्व विरासत स्थल एलिफेंटा की गुफाओं तक की यात्रा में मददगार साबित होगी।
अन्य न्यूज़















