NEET Paper Leak: खड़गे बोले, PM-HM ने चुप्पी साधी, अब कुर्सी बचाने के लिए लाया गया Anti-Paper Leak Bill

Kharge
ANI
अंकित सिंह । Jul 30 2026 3:10PM

मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा में एंटी पेपर लीक बिल को सरकार की 'कुर्सी बचाने' की कवायद बताया। उन्होंने कहा कि NEET पेपर लीक जैसे गंभीर संकट के बावजूद यह विधेयक असली समस्या का समाधान नहीं है, क्योंकि इसमें परीक्षा संचालन के तरीके में कोई मौलिक बदलाव नहीं किया गया है। खड़गे ने पेपर लीक घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक सुधारों की मांग की और सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में सार्वजनिक परीक्षा संशोधन विधेयक पर बोलते हुए कहा कि NEET का पेपर लीक होने के बाद कई मासूम छात्रों और उनके माता-पिता को नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि हम ‘पब्लिक एग्ज़ामिनेशन्स (प्रिवेंशन ऑफ़ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026’ का स्वागत करते हैं, लेकिन यह काफ़ी नहीं है। केंद्र सरकार को देश में पेपर लीक की घटनाओं को रोकने के लिए और कदम उठाने चाहिए। यह बिल हमारे छात्रों के सामने मौजूद संकट का समाधान नहीं करेगा।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को साख बहाली का पहला कदम बताया

खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार यह बिल देश में छात्रों के सामने मौजूद असली संकट को हल करने के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ़ अपनी कुर्सी बचाने के लिए लाई है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा कि जब पूरा देश NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शनों की आग में जल रहा था, तब गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मुद्दे पर न तो कुछ कहा और न ही संसद में आकर इस पर बात की। छोटी-छोटी बातों पर अमित शाह जी संसद में आकर अपनी राय रखते थे, लेकिन अब वे कहाँ हैं?

उन्होंने कहा कि पेपर लीक की वजह से बहुत से बेगुनाह लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। इस नए बिल से कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि पुराने कानून में बस कुछ डेटा ही बदला गया है। भारी जुर्माना, कड़ी सज़ा, स्पेशल टास्क फोर्स और फास्ट ट्रैक कोर्ट जैसे प्रावधान तो किए गए हैं, लेकिन असल में कुछ नहीं बदलेगा। असली बदलाव तभी आएगा जब परीक्षा कराने के तरीके में बदलाव होगा। इस बिल में कुछ भी नया नहीं है। हमने 2024 में ही एक कड़े कानून की मांग की थी, लेकिन हमारी मांग ठुकरा दी गई थी।

खड़गे ने कहा कि 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक' सड़कों पर उतरे युवाओं को शांत करने के लिए लाया गया है, न कि पेपर लीक की समस्या को हल करने के लिए। आपने अभी 'पब्लिक एग्जामिनेशन अमेंडमेंट बिल 2026' में सिर्फ़ आंकड़ों में बदलाव किया है, जो यहाँ चर्चा के लिए आया है। इस बिल में सिर्फ़ आंकड़े ही बदलते रहे। इससे कुछ नहीं होने वाला। आपने ज़्यादा जुर्माना, सख़्त सज़ा, स्पेशल टास्क फ़ोर्स, फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट जैसे प्रावधान शामिल किए हैं। इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। 

इसे भी पढ़ें: Ghazipur Visit: योगी आदित्यनाथ ने SP-Congress पर साधा निशाना, कहा- इन्होंने जिले के लिए खड़ा किया Identity Crisis

उन्होंने आगे कहा कि फ़र्क इस बात से पड़ेगा कि आप यह परीक्षा कैसे आयोजित करते हैं और बिना पेपर लीक हुए तैयारी कैसे करते हैं; सब इसी पर निर्भर करता है... ऐसा मज़बूत क़ानून लाने की मांग हमने 2024 में ही की थी। लेकिन तब आपने हमारी बात नहीं मानी। और आपने अपने भाषण में कहा कि आप लोग सहमत नहीं थे। लेकिन हम बार-बार आपसे ऐसा मज़बूत क़ानून बनाने के लिए कहते रहे। पर आपने ऐसा नहीं किया। जो काम आप दो साल बाद कर रहे हैं, उसे आपने 2024 में ही क्यों नहीं किया?

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़