महाराष्ट्र कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक जयपुर रिसोर्ट से मुंबई रवाना

newly-elected-mla-of-maharashtra-congress-leaves-for-mumbai-on-return
rajnikant@prabhasakshi.com । Nov 13 2019 2:07PM

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के कुछ नवनिर्वाचित विधायक शुक्रवार से यहां दिल्ली राजमार्ग पर एक रिसोर्ट में रुके हुए थे। विधायक एक बस से हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए जहां से उनका मुंबई जाने का कार्यक्रम है।

जयपुर। कई दिन से जयपुर में टिके महाराष्ट्र कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक बुधवार को रिसोर्ट से रवाना हो गए और उनका हवाई मार्ग से मुंबई लौटने का कार्यक्रम है। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक घटनाक्रम के बीच कांग्रेस के कुछ नवनिर्वाचित विधायक शुक्रवार से यहां दिल्ली राजमार्ग पर एक रिसोर्ट में रुके हुए थे।

इसे भी पढ़ें: मोदी और शाह के दबाव में महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाया गया: दिग्विजय सिंह

विधायक एक बस से हवाई अड्डे के लिए रवाना हुए जहां से उनका मुंबई जाने का कार्यक्रम है।कांग्रेस महासचिव अनिवाश पांडे ने इन विधायकों की रवानगी से पहले कहा, ‘‘महराष्ट्र के हमारे नवनिर्वाचित विधायक पिछले पांच दिनों से यहां रह रहे थे। वे राजस्थान के आतिथ्य से खुश हैं।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़