राष्ट्रपति ने निर्भया मामले के दोषी अक्षय कुमार सिंह की दया याचिका खारिज की

nirbhaya-case-president-rejects-clemency-petition-of-another-convict-akshay-kumar-singh
[email protected] । Feb 5 2020 8:49PM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के चार दोषियों में एक अक्षय कुमार सिंह की दया याचिका खारिज कर दी है। अक्षय कुमार सिंह ने कुछ दिन पहले राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल की थी।

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने निर्भया सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के चार दोषियों में एक अक्षय कुमार सिंह की दया याचिका खारिज कर दी है। गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में बताया। सिंह ने कुछ दिन पहले राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल की थी। 

इसे भी पढ़ें: निर्भया मामले के सभी दोषियों को दी जाए एक साथ फांसी: दिल्ली हाई कोर्ट

एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति ने सिंह की दया याचिका खारिज कर दी। कोविंद मामले में दो अन्य आरोपियों मुकेश सिंह और विनय कुमार शर्मा की दया याचिका पहले ही खारिज कर चुके हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़