जदयू की बैठक में बोले नीतीश, बीजेपी ने हमें कमजोर करने की कोशिश की, सरकार गठन का भी फार्मूला तय

nitish
ANI
अंकित सिंह । Aug 9 2022 2:17PM

बैठक के बाद सूत्रों के हवाले से जो खबर निकल कर आई है उसके मुताबिक नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार में भाजपा हमारी पार्टी को कमजोर कर रही थी। उन्होंने पार्टी के विधायकों और सांसदों से यह भी कहा है कि भाजपा की ओर से लगातार हमें अपमानित किया गया है।

बिहार में भाजपा और जदयू का गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार ने कांग्रेस और राजद के समर्थन से सरकार बनाने की तैयारी भी कर ली है। आज नीतीश कुमार ने विधायक और सांसदों की बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद सूत्रों के हवाले से जो खबर निकल कर आई है उसके मुताबिक नीतीश कुमार ने साफ तौर पर कहा है कि बिहार में भाजपा हमारी पार्टी को कमजोर कर रही थी। उन्होंने पार्टी के विधायकों और सांसदों से यह भी कहा है कि भाजपा की ओर से लगातार हमें अपमानित किया गया है। इस बैठक में पैसों के लेनदेन का मुद्दा भी उठा है। हालांकि, भाजपा नेता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने साफ तौर पर कहा है कि हम किसी को कमजोर नहीं करते। हम सिर्फ अपनी पार्टी को मजबूत करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिछड़ते सहयोगी बारी-बारी, अब अकेले ही बिहार के चुनावी रण में उतरने की तैयारी, बीजेपी के लिए राज्य में आगे क्या रास्ते होंगे

दूसरी ओर उपेंद्र कुशवाहा ने ट्वीट कर नीतीश कुमार को नए गठबंधन के लिए बधाई भी दे दी है। उपेंद्र कुशवाहा जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं। अपने ट्वीट में उपेंद्र कुशवाहा ने लिखा कि नये स्वरूप में नये गठबंधन के नेतृत्व की जवाबदेही के लिए श्री नीतीश कुमार जी को बधाई। नीतीश जी आगे बढ़िए। देश आपका इंतजार कर कर रहा है। दूसरी ओर खबर यह भी है कि नीतीश कुमार ने सरकार गठन के पूरे फार्मूले को भी तय कर लिया है। नीतीश कुमार लगभग 4-4:30 बजे के आसपास राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात करेंगे। वह अपना इस्तीफा भी सौंप सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 2024 लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को टक्कर देंगे नीतीश कुमार, हो सकते हैं विपक्ष के पीएम पद के उम्मीदवार

सूत्रों के मुताबिक नए सरकार में मुख्यमंत्री का पद नीतीश कुमार यानी कि जदयू के पास बना रहेगा। दो उप मुख्यमंत्री होंगे राजद की ओर से तेजस्वी यादव उप मुख्यमंत्री होंगे। उनके पास गृह मंत्रालय भी रह सकता है। यह ऐसा पहला मौका होगा जब नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते किसी और पार्टी के पास या फिर किसी और नेता के पास गृह मंत्रालय रह रहा है। एक उपमुख्यमंत्री पद कांग्रेस के खाते में भी जा सकता है। इसके अलावा विधान सभा का स्पीकर का पद भी कांग्रेस के खाते में जा सकता है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़