नीतीश ने लालू यादव को किया फोन, स्वास्थ्य के बारे में ली जानकारी

Nitish speaks to Lalu, enquires about RJD chief''s health
[email protected] । Jun 27 2018 12:51PM

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात कर और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। लालू मुंबई में एक अस्पताल में दो दिन पहले सर्जरी के लिए भर्ती हुए थे।

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से फोन पर बात कर और उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। लालू मुंबई में एक अस्पताल में दो दिन पहले सर्जरी के लिए भर्ती हुए थे। मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों के मुताबिक नीतीश ने अपने पुराने सहयोगी से प्रतिद्वंद्वी बने लालू से फोन पर बातकर उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। वह मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में फिस्टुला के ऑपरेशन के लिए गत रविवार को भर्ती हुए।

पिछले साल महागठबंधन में शामिल राजद और कांग्रेस से नाता तोड़कर भाजपा नीत राजग में शामिल हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश के अब भाजपा से असहज महसूस करने की अटकलों के बीच यह परिवर्तन देखा जा रहा है। करोड़ों रुपये के चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू को इलाज के लिए वर्तमान में अस्थायी जमानत मिली हुई है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़