लोकसभा सीटों को लेकर NCP और कांग्रेस के बीच घमासान, जल्द होगा फैसला

no-consensus-among-cong-ncp-for-8-ls-seats-in-maharashtra
[email protected] । Nov 3 2018 12:30PM

महाराष्ट्र की आठ लोकसभा सीटों पर मतभेद खत्म करने के लिए कांग्रेस और राकांपा के नेताओं की शुक्रवार को बैठक हुई लेकिन यह मामला सात नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

मुंबई। महाराष्ट्र की 48 में से आठ लोकसभा सीटों पर कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच आम सहमति नहीं बन पायी है। हालांकि दोनों राजनीतिक दलों और उनके अन्य सहयोगियों के बीच बाकी सीटों के बंटवारे पर आम सहमति बन चुकी है। प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर मतभेद खत्म करने के लिए कांग्रेस और राकांपा के नेताओं की शुक्रवार को बैठक हुई लेकिन यह मामला सात नवंबर तक के लिए टाल दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: राकांपा प्रमुख शरद पवार 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे

दोनों राजनीतिक दलों ने बताया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए दोनों दलों के बीच कुछ दिन पहले 40 सीटों के बंटवारे पर सहमति बन चुकी है। प्रदेश में जिन आठ लोकसभा सीट पर सहमति नहीं बन सकी है उनमें पुणे, अहमदनगर, औरंगाबाद, जालना, रावेर, जलगांव, यवतमाल और शिरडी शामिल है। सूत्रों के अनुसार राकांपा पुणे सीट से चुनाव लड़ना चाहती है। पार्टी कार्यकर्ता यह मांग कर रहे हैं कि पार्टी प्रमुख शरद पवार को चुनाव मैदान में इसी सीट से उतरना चाहिए। लेकिन परंपरागत रूप से यह सीट कांग्रेस की रही है। पिछले चुनाव में भाजपा ने यहां से जीत हासिल की थी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़