दिल्ली में सीएए विरोधी प्रदर्शनों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं: पुलिस

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली पुलिस के पीआरओ मनदीप सिंह रंधावा ने पत्रकारों से कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए बल सोशल मीडिया, व्हाट्सएप समूहों पर करीबी नजर रख रहा है।
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है। दिल्ली पुलिस के पीआरओ मनदीप सिंह रंधावा ने पत्रकारों से कहा कि कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिए पुलिसकर्मियों के अलावा आरएएफ समेत अन्य बलों की 52 कंपनियां तैनात की गई हैं।
इसे भी पढ़ें: नागरिकता कानून का विरोध: अहमदाबाद में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, 20 लोग हिरासत में
उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए बल सोशल मीडिया, व्हाट्सएप समूहों पर करीबी नजर रख रहा है।उन्होंने बताया कि अफवाह फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
अन्य न्यूज़












