जिस पार्टी में कमलनाथ जैसा नेता हो, वहां कोई महिला न जाए

Kamal Nath
दिनेश शुक्ल । Nov 7 2020 5:01PM

सदस्यता ग्रहण समारोह में उपस्थित महिलाओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि भाजपा में मातृ शक्ति का सम्मान सर्वोपरि होता है। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के सतत मार्गदर्शन में पार्टी महिलाओं के हितों की रक्षा, उनके सम्मान के लिए लगातार काम कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस महिलाओं का अपमान करती है।

कटनी। जिस पार्टी में कमलनाथ जैसे नेता हों,  उसमें किसी महिला को शामिल नहीं होना चाहिए। कमलनाथ के बयान के बाद से ही हमने भाजपा की सदस्यता लेने का मन बनाया है। अब पूरे प्रदेश में महिलाएं कांग्रेस को सबक सिखाने के लिए तैयार हैं और कटनी से निकली यह चिंगारी जल्द ही पूरे प्रदेश में पहुंचेगी। यह बात शुक्रवार को उन महिलाओं ने कही, जिन्होंने कांग्रेस और बसपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संजय नगर की इन सैकड़ों महिलाओं को भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व जिलाध्यक्ष ने विधिवत भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया और बधाई दी।    

इसे भी पढ़ें: कमलनाथ करें तो मैनेजमेंट और भाजपा में कोई आ जाए तो खरीद-फरोख्त- शिवराज सिंह चौहान

सदस्यता ग्रहण समारोह में उपस्थित महिलाओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष रामरतन पायल ने कहा कि भाजपा में मातृ शक्ति का सम्मान सर्वोपरि होता है। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के सतत मार्गदर्शन में पार्टी महिलाओं के हितों की रक्षा,  उनके सम्मान के लिए लगातार काम कर रही है। दूसरी तरफ कांग्रेस महिलाओं का अपमान करती है। उन्होंने कहा कि बात चाहे उत्तरप्रदेश में महिला कार्यकर्ता से मारपीट की हो, या मध्य प्रदेश में श्रीमती इमरती देवी के प्रति टिप्पणी, इनसे यही पता चलता है कि कांग्रेस महिलाओं के प्रति संकीर्ण मानसिकता रखती है। सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष रामचन्द्र तिवारी जी, चमनलाल आनंद जी एवं वरिष्ठ नेता चेतन हिंदुजा ने भी संबोधित किया। संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने किया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़