सेक्स के समय अपनाएं ODD-EVEN Formula, मिलेगी मनचाही संतान

odd-even-formula-during-sex-you-will-get-the-desired-child
[email protected] । Feb 13 2020 6:29PM

मराठी उपदेशक इंदुरिकर महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि ईवन डेट पर अगर आप सेक्स करते है तो आपको बेटा पैदा होगा। बता दें कि इंदुरिकर महाराज एक मराठी उपदेशक और कीर्तनकार है। यह अपने देहाती शैली में उपदेश देने के लिये जाने जाते है।

नई दिल्ली। मराठी उपदेशक इंदुरिकर महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि ईवन डेट पर अगर आप सेक्स करते है तो आपको बेटा पैदा होगा। महाराज के मुताबिक अगर आप अशुभ समय पर सेक्स करते हैं तो इससे संतान आपके परिवार का नाम खराब करेगी। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और जमकर आलोचना भी की जा रही है। बता दें कि इंदुरिकर महाराज एक मराठी उपदेशक और कीर्तनकार है। यह अपने देहाती शैली में उपदेश देने के लिये जाने जाते है।

इसे भी पढ़ें: हिंद प्रशांत क्षेत्र में और सतर्कता की जरूरत: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

कहां का है ये वीडियो

दरअसल इंदुरिकर महाराज उपदेश देने महाराष्ट्र के अहमदनगर ज़िले में गए हुए थे और यहीं के एक गांव में कीर्तन के दौरान उन्होनें ऐसी अजीबो-गरीब टिप्पणी की। उनके इस टिप्पणी के मुताबिक अगर ईवन तारीखों जैसे 2,6, 4,8 पर सेक्स किया जाएं तो बेटा पैदा होगा और अगर ऑड तारीखों में सेक्स किया जाएं तो लड़की पैदा होगी। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि अगर सेक्स बीच में रोक दिया गया तो होने वाले बच्चे पर बहुत बुरा असर पड़ सकता हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़