साध्वी के बयान पर केजरीवाल ने साधा निशाना, कहा- भाजपा अपना असली रंग दिखा रही है

on-the-sadhvi-s-statement-kejriwal-made-a-smart-target-said-bjp-is-showing-its-true-colors

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘26-11 के शहीद हेमंत करकरे जी पर भोपाल से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के अशिष्ट बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। भाजपा अपना असली रंग दिखा रही है और इसे अब इसकी जगह दिखा देनी चाहिए।’

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 26-11 के आतंकी हमले में मारे गये हेमंत करकरे पर टिप्पणी के लिए भोपाल से भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर पर निशाना साधा। खबरों के अनुसार, प्रज्ञा ठाकुर ने दावा किया है कि मुंबई के आतंकवाद निरोधक दस्ते के पूर्व प्रमुख हेमंत करकरे ने उन्हें मालेगांव विस्फोट मामले में गलत तरह से फंसाया था और वह अपने कर्मों की वजह से मारे गये। करकरे मुंबई आतंकी हमलों के दौरान मारे गये थे।

इसे भी पढ़ें: राहुल जी ने ट्वीट करके सबकुछ स्पष्ट किया, केजरीवाल लुकाछिपी बंद करें: कांग्रेस

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘26-11 के शहीद हेमंत करकरे जी पर भोपाल से भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर के अशिष्ट बयानों की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए। भाजपा अपना असली रंग दिखा रही है और इसे अब इसकी जगह दिखा देनी चाहिए।’’ उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा उन हेमंत करकरे की शहादत पर सवाल उठा रही है, जिन्होंने मुंबई आतंकी हमले में ‘भारत माता’ की सुरक्षा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस पर किसी भक्त को गुस्सा नहीं आएगा.... यह भाजपा की देशभक्ति है।’’

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़