ट्रंप की पेशकश पर भारत ने कहा: मध्यस्थता की जरूरत नहीं, सीमा विवाद पर चीन से कर रहे बात

ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा था कि हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका उनके इस समय जोर पकड़ रहे सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम है।
भारत और चीन के बीच तनावपूर्ण सीमा गतिरोध के बीच ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि वह दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए ‘‘ ‘तैयार, इच्छुक और मध्यस्थता करने में सक्षम हैं।’’ ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा था, ‘‘हमने भारत और चीन दोनों को सूचित किया है कि अमेरिका उनके इस समय जोर पकड़ रहे सीमा विवाद में मध्यस्थता करने के लिए तैयार, इच्छुक और सक्षम है।We’re engaged with the Chinese side to peacefully resolve this issue: Ministry of External Affairs on US President Donald Trump's offer to mediate between India and China pic.twitter.com/YwLrqboZ8g
— ANI (@ANI) May 28, 2020
अन्य न्यूज़















